Breaking News :

  • July 7, 2024

निगम दफ्तर का आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर उपायुक्त मोहेंद्र साहू ने किया आकस्मिक निरीक्षण, लिपिक सहित 4 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

तोपचंद न्यूज़ डॉट कॉम 22 जुलाई 2022 :  नगर निगम दफ्तर का आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर आज उपायुक्त मोहेंद्र साहू ने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसंपर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, बाजार अधिकारी थानसिंग यादव, नारायण यादव एवं सत्यनारायण शर्मा के साथ किया निरीक्षण,आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर आज उपायुक्त मोहेंद्र
साहू द्वारा राज्य सरकार के आदेश पर जिले के सभी शासकीय कार्यालय और निगम कार्यालय में 3 फरवरी से कार्यालय का समय बदलकर सुबह 10 बजे से कर दिया गया है। इसे लेकर निगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर उपायुक्त ने निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। दफ्तर निरीक्षण के दौरान लिपिक सहित देर से आने वाले कर्मचारियों को अंतिम समझाइस दी गई। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे निर्धारित समय पर निगम दफ्तर पहुँचे। देर से आने वाले कर्मचारियों को लापरवाही न करने की सख्त हिदायत दी गई छत्तीसगढ़ शासन से अधिसूचना जारी होने के बाद से निगम का समय सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित कर दिया गया है। निगम उपायुक्त मोहेंद्र साहू ने सुबह 10 बजे अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति का निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि देर से आने वाले कर्मचारियों की प्रतिवेदन आयुक्त को सौंपी जाएगी।निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेनो कक्ष, राजस्व विभाग, संपत्तिकर विभाग, भवन संधारण, सचिवालय, लोक सेवा गारंटी काउंटर, टैक्स वसूली काउंटर, जन सूचना विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लेखा विभाग, स्टेशनरी विभाग, जनसंपर्क विभाग, भवन संधारण, स्वास्थ्य विभाग, अभियंता कछ, पेंशन शाखा, आधार कार्ड एवं जनगणना शाखा आदि विभागों में निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान लिपिक सहित 4 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

Read Previous

निगम महिला समृद्धि बाजार में दुकानो के प्राप्त आबंटन आवेदनों का पात्र-अपात्र सूची दावा आपत्ति 25 जुलाई तक

Read Next

महापौर ने सभापति एवं स्वास्थ्य प्रभारी के साथ सफाई मित्र को साड़ी, एप्रोन दस्ताना जूता मोजा आई कार्ड रेनकोट टोपी मास्क गमबूट वर्दी,सुरक्षा कवच का विरतण किया

error: Content is protected !!