Breaking News :

  • October 6, 2024

नोडल अधिकारी नियमित रूप से करें गौठानों का भौतिक परिक्षण: कलेक्टर

तोपचंद न्यूज़ डॉट कॉम 30 मई 2023 : कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज जिला पंचायत के संबंधित अधिकारियों के साथ तय की गई समीक्षा बैठक में गौठानों की वस्तु स्थिति के उपर उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने गौठानों के लिए नियुक्त किए गए नोडल को नियमित रूप से गौठानों का भौतिक परिक्षण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को गौठान में स्थित पशुधन के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करनें की बात कही। जिसमें पशु के लिए आहार और पानी जैसी बुनियादि सुविधाओं को प्राथमिकता की श्रेणी में रखने को कहा।
कलेक्टर नें मनरेगा के तहत् किए जा रहे कार्यों पर भी समीक्षा कि जिसमें उन्होंने स्वीकृत कार्यों में गति लाने कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया। उन्हांेने मनरेगा के तहत् ज्यादा से ज्यादा निराश्रित महिलाओं को कार्य मिल सके इसके लिए बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को लोकल स्तर पर सर्वे कराने के लिए निर्देशित किया। ताकि निराश्रित महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके। मनरेगा श्रमिकों के भुगतान में किसी भी प्रकार का विलंब न हो इसके लिए भी उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Read Previous

महापौर व आयुक्त सुबह नल खुलने के समय गयानगर व राजीव नगर वार्ड पहुंचे,लोगो की समस्याओं से हुये रूबरू

Read Next

राजस्व के प्रकरणों को समय सीमा के अंदर पूर्ण करें: कलेक्टर

error: Content is protected !!