Breaking News :

  • July 5, 2024

पहले शिवरात्रि और अब जन्माष्टमी के एक दिन पहले दूध का मूल्य बढ़ा रही भाजपा सरकार

तोपचंद न्यूज़ डॉट कॉम 18 अगस्त 2022 :  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने केन्द्र की भाजपा सरकार को घोर हिन्दू विरोधी सरकार कहा है। महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व ही केन्द्र की मोदी सरकार ने दूग्ध उत्पादों पर तीन से चार रूपये मूल्य बढ़ाया था और अब भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जनामाष्टमी के ठीक 1 दिन पूर्व दुग्ध उत्पादों के मूल्य को दो रूपये बढ़ा दिया है। मोदी सरकार की महंगाई की मार से हर वर्ग हलाकान और परेशान है। और अब तो भाजपा की मोदी सरकार ने शिव कृष्ण भक्तों को भी नही बख्शा जो दूध शिवलिंग पर चढ़ाया जाता हैं। जिस दूध से भगवान कृष्ण का अभिषेक किया जाता है। उसका मूल्य जनमाष्टमी के एक दिन पूर्व बढ़ाकर भाजपा की मोदी सरकार ने साबित कर दिया कि वह हिन्दू धर्म विरोधी सरकार हैं। हिन्दू धर्म के नाम पर भाजपा केवल वोट बटोरती है। और उसी तरह हिन्दू धर्माविलांबियों से मुगलों जैसा जजिया कर वसूलती है।

प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि जैसे कंस ने भगवान कृष्ण के जन्म के समय उनके भक्तो को यातनायें दी थी उसी प्रकार भाजपा की मोदी सरकार अब कंस रूप धारण करके कृष्ण भक्तों पर अत्याचार कर रही है। कृष्ण भक्तों से दूध उत्पादों पर दो रूपया ज्यादा वसूला जा रहा हैं  जो कि मुगलों के जजिया कर जैसा है। हिंदू धर्म के सर्वोच्च ठेकेदार होने का ढोंग करती है वो मोदी सरकार के द्वारा लगातार जो हिन्दूओ पर अत्याचार किये जा रहे है। उस पर देश की जनता और खासकर हिन्दूओं को बताना चाहिये कि मोदी सरकार द्वारा महाशिवरात्रि और कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व दूध उत्पादों के मूल्य में जो वृद्वि की जा रही है। जिस दूधसे भगवान शिव और कृष्ण का अभिषेक होता है। उस पर आरएसएस खामोश क्यो है? उत्तरप्रदेश की योगी सरकर द्वारा वाराणासी के घाटों में गंगा दर्शन हेतु हिन्दूओं से उस पर शुल्क वसूलने पर संघ खामोश क्यो है?

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता तिवारी ने भाजपा और आरएसएस पर हमलावर होते हुये कहा कि हिन्दू धर्म के नाम पर उन्माद फैलाकर हिन्दू तीज त्यौहारों के पूर्व हिन्दूओं को लूटने के लिये मुगलो जैसा जजिया कर लगाना बेहद निंदनीय है। लगातार भाजपा और मोदी सरकार द्वारा हिन्दूओं पर रोजाना नये-नये कर लादे जा रहे है। महंगाई की मार से शिव और कृष्ण भक्त भी हलाकान है। भाजपा और आरएसएस इस पर तत्काल स्पष्टीकरण दे।

Read Previous

गंजमंडी पानी टंकी का आयुक्त ने किया निरीक्षण

Read Next

जयंती पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी का पुण्य स्मरण किया

error: Content is protected !!